बिहारशरीफ, जून 20 -- बरबीघा: अस्पताल प्रशासन पर प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप लड़का होने के नाम पर बांटी मिठाई, 24 घंटे बाद बच्ची मिलने से भड़के परिजन पीड़ित परिवार ने डीएनए टेस्ट की मांग की, प्रसव के बदले अवैध वसूली का भी आरोप अस्पताल प्रभारी ने स्वीकार की मानवीय भूल, कहा- कागजात में गलती हुई है पर बच्चा नहीं बदला बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा रेफरल अस्पताल में शनिवार को प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर बवाल काटा। नसीबचक मोहल्ला निवासी संजीत कुमार का आरोप है कि उनकी पत्नी ममता कुमारी को लड़का हुआ था। लेकिन, 24 घंटे के भीतर उसे बदलकर लड़की कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल प्रभारी का कहना है कि बच्चा नहीं बदला गया है। यह भी पढ़ें- बरबीघा: अस्पताल प्रशासन पर प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोपक्या है पूरा मामला प्...