अररिया, मार्च 31 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत अंतर्गत बरबन्ना हाट का डाक 24 मार्च को हुआ था। इस दिन हुई डाक प्रक्रिया में पहले व दूसरे उच्चतम डाक वक्ता के द्वारा लगाई गयी बोली की राशि तय समय मे नहीं जमा करने पर अब तीसरे उच्चतम डाक वक्ता को बोली की राशि जमा करने को लेकर रानीगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने तीसरे उच्चतम डाक वक्ता को पत्र प्रेषित कर बताया है कि 24 मार्च को बरबन्ना हाट की खुली डाक में उच्चतम दोनों डाक वक्ता के द्वारा लगाई गयी बोली की राशि निर्धारित समय में जमा नहीं करने पर तीसरे उच्चतम डाक वक्ता को बरबन्ना हाट की बंदोबस्ती लेने का अवसर दिया जाता है। कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि पहले व दूसरे उच्चतम वक्ता के द्वारा बोली की राशि जमा नहीं करने पर अब तीसरे उच्चतम वक्ता को मौका दिया गया है। यदि...