औरंगाबाद, मार्च 5 -- पौथू थाना क्षेत्र के बरपा गांव में होली गीत गाने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय संजय शर्मा और 50 वर्षीय गणेश शर्मा को गोली लगने के बाद तत्काल इलाज के लिए दाउदनगर में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान संजय शर्मा की मौत हो गई, जबकि गणेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 चंदन कुमार और पौथू थानाध्यक्ष सोमेश्वर नाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीपीओ ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मृतक के भाई विनय शर्मा के बयान पर गांव के बंटी शर्मा को नामजद...