बरपार में जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट का शुभारंभ
देवरिया, मई 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र शुक्रवार को उत्साह, उम्मीद और नए सपनों का साक्षी बना। जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम 2026-27 के नए कोहोर्ट की शुरुआत कुछ अलग अंदाज में हुई। ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर उद्यमियों को सभागार में प्रवेश कराया गया। लंबी चयन प्रक्रिया पार कर पहुंचे उद्यमियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी। देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, बलिया और मऊ समेत सात जिलों से आए 140 उद्यमी इस कोहोर्ट का हिस्सा बने हैं। कृषि, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, डिजिटल सेवाएं, महिला उद्यमिता और स्थानीय नवाचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े इन उद्यमियों को जागृति अगले एक वर्ष तक प्रशिक्षण, मेंटरशिप, बाजार और नेटवर्किंग सहयोग उपलब्ध कराएगी। जागृति के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.