बदायूं, जून 7 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा के पास शनिवार की रात करीब आठ बजे ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बरनी ढकपुरा गांव की ओर लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंच गए।हादसे यह भी पढ़ें- बरनी गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, तीन घायल में गांव निवासी सर्वेंद्र, ऋषि देव और नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले बिल्सी के निजी चिकित...