वाराणसी, जून 21 -- सेवापुरी। बरनीडीह गांव में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना से छह लाख 61 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण होगा। इसका शिलान्यास रविवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ डॉक्टर ने किया। बताया कि यह मार्ग विद्याशंकर पांडेय और रतन राय के घरों के बीच रास्ता बनेगा। इसरवार गांव के प्रधान राजेश सिंह, मनोज यादव, धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...