बरनावा के जंगल में तेंदुआ दिखने से दहशत, कांबिंग में कुछ नहीं मिला
बागपत, जून 10 -- दाहा। बेगमाबाद गढ़ी के किसानों को बरनावा के जंगल तेंदुआ दिखाई दिया। किसानों ने तेंदुए को भगाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट कर उस पर लाइट फेंकी लेकिन वह वहीं बैठा रहा। बाद में तेंदुए से भयभीत किसान वापस गांव लौट गए। मंगलवार को सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में कांबिंग कराई लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। बेगमाबाद गढ़ी गांव के किसानों की बरनावा व संतनगर के जंगल में काफी खरीदी हुई खेती है। सोमवार रात करीब 10 बजे बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी किसान रामप्रकाश, मनोज कुमार, बिरजू, चांद,अनिल, धन्नू शर्मा आदि खेतों में कार्य कर रहे थे। यह भी पढ़ें- चांदपुर में जंगली जानवर की दहशत, दहशत में ग्रामीण बताया कि किसान मनोज को अपने खेत में तेंदुआ दिखाई दिया वह वहां से वापस भाग आया उसने खेतों में कार्य कर रहे अन्य किसानों को इसकी जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.