गिरडीह, जून 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि। बरनवाल सेवा सदन इसरी बाजार में साप्ताहिक समर कैंप की शुरुआत की गई है। इस कैंप में 120 बच्चों ने भाग लिया। कैंप में बच्चों को चित्रकला, आत्मरक्षा, बौद्धिक शिक्षा, राष्ट्र के प्रति समर्पण आदि सिखाया जाएगा। कैंप 11 जून तक आयोजित है। कैम्प का उद्घाटन निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम निशांत, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने किया जबकि इस दौरान मुख्य रूप से उमेश बरनवाल, विजय बरनवाल, गोपाल बरनवाल, पवन कुमार गुप्ता, बलवंत बरनवाल, आनंद बरनवाल, समाज के डुमरी प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, दीपक बरनवाल महिला समिति अध्यक्ष संगीता बरनवाल, युवा महिला समिति उपाध्यक्ष रेखा बरनवाल,अशोक बरनवाल आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सदन के अध्यक्ष सूरज बरनवाल व संचालन शशिकांत बर...