देवघर, अप्रैल 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र स्थित बरनवाल सेवा सदन में दिनदहाड़े चोरी हो गई । घटना 22 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जहां एक चोर दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुआ और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरनवाल सेवा सदन के प्रबंधक सुमित कुमार, निवासी बसमत्ता सत्संग, देवघर ने नगर थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि चोर सेवा सदन के उत्तर दिशा की दीवार फांदकर अंदर घुसा और रसोईघर के बगल में रखे एक बड़ा तथा दो छोटे स्टील पाइप को दीवार के पार फेंककर लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। बाद में जब सेवा सदन में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तब चोरी की पूरी घटना का खुलासा हुआ।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.