कोडरमा, जुलाई 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव के नेतृत्व में कोडरमा पहुंची आयोग की टीम के समक्ष बरनवाल समुदाय को राज्य के अत्यंत पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई। बैठक में आयोग के सदस्य सचिव विनोद कुमार तथा सदस्य नंदकिशोर मेहता, नरेश वर्मा और लक्ष्मण यादव उपस्थित रहे। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी अजय कृष्ण के नेतृत्व में सूचना अधिकार मंच के सचिव आरके बसंत, वार्ड पार्षद अजीत बरनवाल, सतीश कुमार, शंभू बरनवाल, अधिवक्ता सुनील बरनवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष अपनी बातें रखते हुए कहा कि बरनवाल समुदाय को भी अत्यंत पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। उनका तर्क था कि मोदी और बरनवाल एक ही समुदाय से जुड़े हैं, फिर भी मोदी स...