गिरडीह, मार्च 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह के तत्वाधान में बरनवाल सेवा सदन में शनिवार शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य बिरेंद्र बरनवाल, अध्यक्ष सुबोध कुमार बरनवाल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार बरनवाल ने महाराजा अहिबरन जी पर माल्यार्पण और गुलाल भेंटकर समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद मिलन समारोह में खूब गुलाल उड़े। मौके पर समिति के सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन से हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को सशक्त करते हुए नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। होली इस अवसर पर अपने समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और होली के पारंपरिक गीतों पर झूम कर नृत्य किया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.