बोकारो, मार्च 17 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बरनवाल महिला समिति, फुसरो-बेरमो के द्वारा महिला दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन श्याम भंडार गली, नया रोड, फुसरो में किया। अपने अराध्य महाराज अहिबरन की तस्वीर समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण व पुष्पांजली अतिथि नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अर्चना सिंह, रिया कुमारी, अभिभावक पुष्पा बरनवाल (पूर्व शिक्षिका) तथा समिति की अध्यक्षा अर्चना बरनवाल व सचिव पुजा बरनवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समिति अध्यक्ष ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप अपने दैनिक जीवन के कार्यों को करते हुए सामाजिक कार्यों में भी भाग लेती हैं ये सराहनीय है, अपने समाज की शिवभक्त तपस्विनी दुलारी देवी के बारे में भी बताया। पुजा, श्वेता, सोनी, पुष्पा, रेखा व आरती ने नाटक के माध्यम से भविष्य के विवाह के बारे में चेताया। अदिति गोहिल...