बरदौलिया के ग्रामीण अब भी शुद्ध पेयजल से वंचित
बलरामपुर, जून 21 -- हरैया सतघरवा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। ग्राम पंचायत बरदौलिया में ये योजना अब तक पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी है। योजना के तहत गांव में प्रस्तावित पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जबकि पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को आज भी पेयजल के लिए हैंडपंपों और अन्य पारंपरिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र हार्ड एरिया होने के कारण यहां भू-जल स्तर अपेक्षाकृत गहरा है। ऐसे में अधिकांश हैंडपंप कम गहराई पर स्थापित होने के कारण गर्मी के मौसम में जवाब देने लगते हैं। गांव के तेज बहादुर पांडेय, अजय कुमार, शिवकुमार, मोहम्मद रफीक और राज बहादुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.