लातेहार, फरवरी 21 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत छगराही गांव निवासी सरिता देवी 42 वर्ष पति लालदेव मुंडा की शुक्रवार की शाम सड़क पर अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना बरदौनी बाजार से घर लौटने के दौरान की बताई जा रही है। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी शुक्रवार को बाजार करने बरदौनी आए थे। शाम को बाजार कर घर लौटने के क्रम में सरिता देवी सड़क पर अचानक गिर पड़ीं। गिरने के बाद उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा नेतरहाट थाना को दी गई। सूचना मिलते ही नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार एवं एसआई बादल दास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.