अररिया, दिसम्बर 23 -- सिकटी, एक संवाददाता सिकटी प्रखंड के बरदाहा पैक्स कार्यकारिणी के कथित विवाद में उलझ जाने के कारण किसानों का धान सरकारी दर पर खरीद बाधित रहने के कारण पंचायत क्षेत्र के किसानों मे भारी आक्रोश थ। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को पैक्स भवन बरदाहा मे पैक्स कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गयी थी जिसकी अध्यक्षता पैक्स के नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरीकांत झा ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 2025-26 में धान की अधिप्राप्ति जल्द शुरु किया जाय, इसके लिए पैक्स अध्यक्ष व सचिव ममता देवी को अधिकृत किया गया। मौके पर पैक्स सदस्य घनश्याम पासवान,ममता देवी,बानो खातुन,उस्मान खां, नाजमीन खातुन सहित किसान मिथिलेश झा, मनोज कुमार मंडल, उज्जवल आनंद, चंदन झा, अरुण झा, लाल बाबू, कमल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...