आजमगढ़, मार्च 11 -- बरदह। बरदह बाजार में स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोलपंप पर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने का बोर्ड टांग दिया गया है। मैनेजर शिवचरन यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे से पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। कंपनी के नाम ड्राफ्ट बनवाकर भेजा गया है। डिपो में सोमवार से उनका टैंकर खड़ा है, लेकिन लोडिंग नहीं हो पा रही है। वहीं, जिवली स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के मैनेजर सुधांशु राय ने बताया कि उनके यहां भी मंगलवार दोपहर से पेट्रोल खत्म हो गया है। डीजल बुधवार दोपहर बाद खत्म हो गया। दुबरा और सरायमोहन स्थित भारत पेट्रोलपंप पर वाहनों में सिर्फ एक लीटर पेट्रोल दिया जा रहा है। उधर आजमगढ़ पेट्रोलियम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल ने बताया कि जिले में कुल 200 पेट्रोलपंप हैं। सभी पंपों पर पर्याप्त स्टॉक हैं। कंपनी को एडवांस पैसा दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.