गंगापार, फरवरी 11 -- करछना विकासखंड की ग्राम पंचायत बरदहा में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए शोपीस साबित हो रही है। करीब दो वर्ष पहले टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी तैयार होने के बावजूद केवल सप्लाई चालू होनी बाकी है, लेकिन संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण योजना कागजों तक ही सिमटी हुई है। ग्राम प्रधान वंदना मौर्य और उनके प्रतिनिधि बृजेश कुमार मौर्य द्वारा कई बार संबंधित विभागों को समस्या से अवगत कराया गया, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गांव में हैंडपंप और निजी साधनों पर निर्भरता बढ़ गई है, जिससे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्...