गंगापार, मई 4 -- क्षेत्र के बरदहा स्थित गांधी आश्रम परिसर में संचालित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद और उठान की प्रक्रिया को लेकर सोमवार को हलचल रही। किसानों से खरीदे गए गेहूं को मौसम खराब होने की आशंका के बीच सुरक्षित भंडारण के लिए गोदाम में रखने की व्यवस्था की गई है, वहीं कुछ ट्रकों पर लादकर उठान भी किया गया। केंद्र पर अब तक करीब 2630 क्विंटल गेहूं की तौल कराई जा चुकी है और खरीद प्रक्रिया जारी है। किसानों के अनुसार तौल कार्य पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है, लेकिन तौल के बाद अन्य सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही है। यह भी पढ़ें- गेहूं को बारिश से बचाने के लिए लगाए तिरपाल अचानक बारिश की स्थिति में गेहूं को सुरक्षित रखने के इंतजाम भी किए गए हैं। सोमवार को पहले से खरीदे गए गेहूं को ट्रकों पर लादते देख किसानों में चर्चा रही। इस संबंध में व...