चित्रकूट, अगस्त 30 -- मानिकपुर, संवाददाता। पाठा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश की वजह से उफना रही बरदहा नदी का जलस्तर रविवार को कम हो गया। बाढ़ से घिरे गांवों में काफी लोगों के कच्चे मकान गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। डोंडामाफी में बांध के ओवरफ्लो होने पर हो रहे रिसाव को सिंचाई विभाग ने दुरुस्त कराया है। बरदहा नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही अभी पानी तेज बहाव के साथ रपटों के ऊपर से बह रहा है। जिसके चलते अभी आवागमन शुरु नहीं हो पाया है। हालांकि गांवों के नजदीक पहंुचा नदी का पानी नीचे की ओर खिसक गया है। जिससे लोगों को मामूली राहत मिली है। डोड़ामाफी गांव में बारिश के दौरान मजरा मझटोलवा अहिरान में राजबहादुर का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिससे पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। इसी तरह बेटू यादव, राजकुमारी पत्नी बब्बू यादव, रविश...