शाहजहांपुर, मई 20 -- रोजा। थाना क्षेत्र के बरतारा में मंगलवार दोपहर एक महिला अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। महिला ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे समझाकर करीब एक घंटे बाद नीचे उतारा गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की महिला लगभग साढ़े चार बजे बरतारा स्थित उसी टॉवर के पास पहुंची, जिस पर दो दिन पहले भी एक युवक चढ़ा था। कुछ ही देर में वह टॉवर पर चढ़ गई। सूचना पर पीआरवी 8384 मौके पर पहुंची। टीम में शामिल अरविंद कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने महिला को काफी देर तक समझाया, जिसके बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने ही इलाके के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद दोनों के बीच समझौते की बात भी हुई थी, लेकिन मामला पूरी तरह समाप्त नह...