धनबाद, मार्च 28 -- बरटांड़ क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। घटना सिंफर गेट के पास की है, जहां बदमाशों ने बड़ी ही सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी दुकानदारों को तब लगी, जब शुक्रवार की दोपहर को वे लोग अपनी दुकान खोलने आए। बदमाशों ने बरटांड़ चैंबर के रंजीत सिंह की दुकान मोबाइल जंक्शन और उत्तम कुमार तिवारी की आर्युवेद दवा दुकान को निशाना बनाया। रंजीत सिंह ने बताया कि चोर पीछे की दीवार तोड़कर पहले दुकान के अंदर घुसे और फिर फॉल्स सीलिंग तोड़ते हुए मुख्य हिस्से तक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। यहां से चोर सैकड़ों की संख्या में मोबाइल चार्जर, एक्सेस...