धनबाद, मार्च 8 -- बरटांड़ कंपोजिट शराब दुकान की छत का चदरा काट कर चोर ने शुक्रवार की रात दुकान के कैश काउंटर में रखे 14 हजार रुपए, एक मोबाइल और एक नया सीसीटीवी कैमरा चुरा लिया। बगल के जन औषधि दवा दुकान में भी चोरी की। दुकानदार जोरापोखर डिगवाडीह 10 नंबर मांझी बस्ती निवासी संजय कुमार सिंह ने मामले की शिकायत शनिवार को धनबाद थाना में की। पुलिस को दिए शिकायत में संजय ने बताया कि सीसीटीवी देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच चदरा और लोहे की जाली काटकर दुकान के अंदर घुसे थे। दुकान में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे का स्वीच निकाल दिया। उन्हें शनिवार की सुबह पता चला कि बगल की जन औषधि दवा दुकान में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...