फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 9 -- कायमगंज, संवाददाता फर्रुखाबाद मार्ग पर बरझाला गांव के पास मंगलवार को टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा, जबकि बाइक दूर एक छोर पर जा गिरी। दुर्घटना में घायल बाइक चालक अनिल निवासी मोहल्ला चिलाका के भाई करन के मुताबिक, अनिल बरझाला से लौट रहा था। इसी दौरान टेडीकोन मोड़ के पास सामने से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में टेंपो चालक शादाब निवासी बकरी मंडी, छिबरामऊ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर राहगीर मौके पर एकत्र हुए और घायलों को एंबुलेंस की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.