भभुआ, मार्च 2 -- चैनपुर पुलिस ने बरामद शराब को किया नष्ट, आरोपित को किया गिरफ्तार शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त, 117 लीटर देसी शराब किया बरामद (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरछियादह पहाड़ी के पास से चैनपुर पुलिस ने 700 लीटर देसी शराब बरामद कर उसे विनष्ट कर भट्टी को ध्वस्त किया और मौके से शराब बनाने के उपकरण को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित आशुतोष राम चैनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी ददन राम का पुत्र है। उन्होंने बताया कि होली को लेकर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर बरछियादह पहाड़ी के पास पुलिस जब छापेमारी की तो 117 लीटर देसी शराब मिली। जबकि 700 लीटर अर्धनिर्मित शराब को वहीं विनष्ट ...