बांका, मार्च 31 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के असुढ़ा पंचायत अंतर्गत बरगुईयां गांव में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर एन जी ओ "राइज अगेंस्ट हंगर" के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य जांच किया तथा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराई। विशेष रूप से टीबी के संभावित मरीजों की जांच भी की गई। यह शिविर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मेघना मल्होत्रा एवं डॉ. दीपिका कुमारी के साथ फार्मासिस्ट अनुज कुमार झा ने अहम भूमिका निभाई। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों में एएनएम प्रियंका सिन्हा, यदुराम जाटव, सीनू कुमारी, किरण कुमारी, काजल कुमारी, सीएचओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.