बरगी क्रूज हादसा: MP में क्रूज संचालन पर रोक, जांच आयोग गठित, HC में बोली सरकार
जबलपुर, मई 12 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज हादसे को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब पेश करते हुए बताया गया कि मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया है जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि पूरे प्रदेश में फिलहाल क्रूज एवं बोट क्लब संचालन पर रोक लगा दी गई है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों याचिकाओं का निराकरण कर दिया। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि यदि कोई आम नागरिक भी जांच समिति के समक्ष अपनी बात रखना चाहता है तो वह समिति के सामने अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। याचिकाकर्ता समाजसेवी पुष्पा तिवारी की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.