बिजनौर, अप्रैल 29 -- बिजनौर। नगीना रोड पर बिल्ड़िग के सामने बरगद के पेड़ की 100 प्रतिशत लोपिंग करने पर वन विभाग की टीम ने टै्रक्टर ट्राली में भरी लकड़ी जब्त कर ली और पूरी तरह स्वस्थ पेड़ की लोपिंग कराने पर वन विभाग में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि नगीना रोड पर एक बिल्ड़िग के सामने बरगद का पेड़ पूरी तरह स्वस्थ था। बिल्ड़िग के सामने बरगद के पेड़ की 100 प्रतिशत लोपिंग कराने पर राकेश कुमार को नोटिस देकर उनके खिलाफ वन विभाग में केस दर्ज कर लिया है। टै्रक्टर ट्राली में भरी लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- अवैध लकड़ी काटने और ढोने में 12 पर केस दर्ज बिना बताए एक स्वस्थ बरगद के पेड़ की 100 प्रतिशत लोपिंग नहीं करनी चाहिए थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...