बरगदवा में चेकिंग के दौरान लगा जाम, कार सवार को छोड़ने पर हंगामा
गोरखपुर, जून 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। पुलिस द्वारा बरगदवा में शुक्रवार रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस टीम वाहनों को रोककर चालकों की जांच कर रही थी। इस दौरान कई युवक शराब के नशे में पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चेकिंग के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच एक कार चालक को जांच के बाद जाने देने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि अन्य वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि कार सवार को छोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ देर बाद यातायात सामान्य हो गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.