गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बरगदवा फर्टिलाइजर-स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज में रेलवे लाइन पर चढ़ाए गए गर्डर पर भी सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर हो गया। इसमें तारकोल गिट्टी के कार्य में अंतिम परत बिछा दी गई और सड़क सुरक्षा की सफेद पट्टियां लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वाहन भी उधर से आने-जाने लगे हैं, लेकिन सीड्ब्ल्यूसी के गोदाम के ट्रकों के सड़क पर खड़े होने के कारण हादसे का जोखिम बना हुआ है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से ओवरब्रिज पर चढ़ते ही एप्रोच मार्ग पर ट्रकों के खड़े होने से दिक्कत हो रही है। ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान एक लेन बंद थी तो ट्रकों के खड़े होने से जोखिम कम था। अब रेलवे लाइन पर भी काम पूरा हो गया तो ट्रकों के कारण हादसे की आशंका है।

मुख्यमंत्री की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इ...