कौशाम्बी, जनवरी 28 -- दारानगर बाजार में बुधवार शाम राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के दारानगर इकाई अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी के नेतृत्व शोकसभा हुई। इस दौरान दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च भी निकाला गया। चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय पुत्र आयुष केसरवानी की निर्मम हत्या के विरोध एवं दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा हुई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, परिवार की सुरक्षा, दोषियों को फांसी की सजा एवं आरोपियों के विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई की मांग किया। इसी क्रम में सिराथू नगर में व्यापार संगठन के उपाध्यक्ष अम्बेद केशरवानी के नेतृत्व में भी सैकड़ों व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी ...