पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। शुक्रवार को बरखेड़ा में बिजली के पोल से टकरा कर स्कूली वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में बच्चों को चोट नहीं आई। बिजली के पोल से अनिंयत्रित होकर टकराई स्कूली वैन की जानकारी के बाद स्कूल प्रबंधन में खलबली मच गई। दूसरी वैन भेज कर बच्चों को ले जाया गया। दुर्घटनाग्रस्त हुई वैन का चालक मौके से भाग गया। बताया गया है कि बरखेड़ा के लखनऊ कला के पास सुबह के वक्त हादसा हुआ है। स्कूली वैन में 26 बच्चे सवार थे। पूरे मामले की जानकारी एआरटीओ को नहीं दी गई है। जबकि स्कूल प्रबंधन इस मामले में खामोश है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...