पीलीभीत, जुलाई 10 -- बरखेडा। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुकमी में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पीछे खेतों की तरफ लगभग आठ से दस दिनों तक तेंदुआ देखा जा रहा है। ग्रामीणों में डर है कि कोई अनहोनी न हो जाए। तेंदुए ने बुधवार की रात में एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। जिससे और भी ज्यादा दहशत बढ़ गई। तेंदुआ होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि रोज वन विभाग को सूचना दी जा रही है। पर वन विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी गांव नहीं आ रहा है। जब गुरुवार को सुबह ग्रामीणों ने कुत्ते का शव पड़ा देखा तो आसपास तेंदुए के पदचिन्ह भी पाए गए। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर जब वन एवं वन्यजीव प्रभाग के वन दरोगा सुरेश गंगवार और वन दरोगा राहुल कुमार अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। सुरे...