बरखेड़ा में कृषि विभाग की टीम ने धान बीज के भरे 27 सैंपल
पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। कृषि विभाग की टीम ने बरखेड़ा क्षेत्र में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर धान बीज के सैंपल भरे और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसानों को उन्नतिशील प्रजाति का धान, गेहूं बीज उपलब्ध हो। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से समय-समय पर छापामार कार्रवाई की जाती है। बीज के सैंपल लेकर टेस्टिंग कराई जाती है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल के नेतृत्व में बरखेड़ा क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर धान बीज के सैंपल भरे गए, जिसमें मोहित खाद भंडार, शंकर खाद भंडार, बालाजी खाद भंडार आदि शामिल हैं। इन प्रतिष्ठानों से धान बीज के सैंपल भरे गए। इस कार्रवाई से दिनभर हड़कंप का माहौल रहा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बरखेड़ा क्षेत्र में प्रतिष्ठानों से 26 धान बीज के सैंपल लिए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.