पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल बरखेडा ने पेराई सत्र 2024-25 के बकाया गन्ना मूल्य का सम्पूर्ण भुगतान कर दिया है। चीनी मिल ने 165.84 करोड़ रूपये किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। इकाई प्रमुख जितेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि चीनी मिल किसानों का एक एक गन्ना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। इकाई प्रमुख ने क्षेत्रीय गन्ना किसानों से अपील की है कि वे अपना गन्ना कोल्हू क्रेशर पर न बेचें। अपना समस्त गन्ना अपनी चीनी मिल को ही आपूर्ति करें। इसके साथ ही उन्होंने किसान से अनुरोध किया कि आगामी बसन्त कालीन गन्ना बुआई में उन्नतशील प्रजातियों की ही बुआई करें और बुआई के लिए बीज अभी से सुरक्षित कर ले।यदि किसी को बीज की आवश्यकता है, तो उसे चीनी मिल द्वारा भी बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.