पीलीभीत, जुलाई 29 -- बरखेड़ा। उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजन शव को लेकर पीलीभीत आ गए और बरखेड़ा पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतपुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार उर्फ रामू सैनी उत्तराखंड के रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रोज की तरह वह सोमवार की रात करीब 9 बजे के बाद अपने किराए के कमरे से पैदल ड्यूटी पर जा रहा था। ​रास्ते में वोल्टास कंपनी के ढाल के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ...