गोरखपुर, नवम्बर 11 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला कर दिया गया, जिसमें युवक के कंधे की हड्डी टूट गई और सिर फट गया। घायल की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार के खिलाफ धमकी, जानलेवा हमला का करने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के मंगलपुर टोला नौडीहवा निवासी जितेंद्र कुमार गौड़ शनिवार की दोपहर अपने बरक्षा का समान खरीदने मिर्जाइन चौराहे पर जा रहे थे। आरोप है कि गांव के चन्द्रवली, उसकी पत्नी, बेटा रविन्द्र चौरसिया व राममूरत पुरानी रंजिश को लेकर गाली देने लगे, गाली देने का कारण पूछने पर आरोपित जितेंद्र कुमार ने पीटकर घायल कर दिया जिसमें उसके कंधे की हड्डी टूट गई व सिर फट गया। घायल युवक की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने रविवार को चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.