चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकुंडिया नदी में बाइक समेत दंपती गिरा। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी जख्मी है। मृतक 36 वर्षीय देवेंद्र बिरुवा मंझारी के रोलाडीह दीनासाईं गांव का रहनेवाला था। उसकी पत्नी 30 वर्षीय सोंगा बिरुवा गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दंपती बाइक से चाईबासा बिजली बिल जमा करने के लिए गए हुए थे। बिजली बिल जमा करने के बाद दिन के लगभग 3.30 बजे दोनों बाइक से ही वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में दोनों अचानक बाइक समेत बरकुंडिया नदी का रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गए। यह भी पढ़ें- बरकुनडिया नदी में बाइक समेत गिरे दम्पति,पति की मौत, पत्नी जख्मी इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने देवेन्द्र को...