चाईबासा, जून 5 -- चाईबासा। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्राम बरकुंडिया पवित्र पूजा स्थल देशाउली में दियुरी सतीश चंद्र बुड़ीऊली,सह दियुरी गोसा बुड़ीऊली एवं ग्रामीण मुंडा प्रधान बुड़ीऊली की गरिमामय उपस्थिति में फलदार और वनस्पति वृक्षों को प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ग्रामीणों संग वृक्षारोपण किया गया। ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य और पेड़ों को नहीं काटने तथा जंगल में आग नहीं लगाने की शपथ देशाउली प्रांगण में संयुक्त रूप से ली। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र बुड़ीउली, बीर सिंह बुड़ीउली, जय किशन बुड़ीउली, सीदीयू बुड़ीउली, दुंबी बुड़ीउली, लादूरा कुदादा, धानसिंह बुड़ीउली, सूरसिंह बिरुवा और ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- के.एस. कॉलेज, सरायकेला के एनएसएस सेल ने 'एक पेड़ माँ के नाम'...