रामगढ़, मई 23 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रेलवे आवासों में लंबे समय से बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर रेल कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। इस ज्वलंत समस्या को लेकर शुक्रवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन बरकाकाना शाखा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो जियाउद्दीन और संचालन जोनल यूथ सेक्रेटरी अमर सिंह ने किया। बैठक में रेलवे कॉलोनियों की बदहाल स्थिति, भीषण गर्मी में अनियमित बिजली आपूर्ति तथा बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते परिवारों की दुर्दशा पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि चौबीसों घंटे देश की धड़कन यानी रेलवे को चालू रखने वाले रेल कर्मचारी और उनके परिवार आज बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज हैं।भीषण यह भी पढ़ें- ...