धनबाद, अगस्त 17 -- धनबाद स्टेशन होकर चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जा रहा है। ये ट्रेनें बरकाकाना की जगह रांची रोड स्टेशनों पर रुकेंगी। 14 अक्तूबर से 11 जनवरी 2027 तक, यानी तीन महीनों तक इन ट्रेनों का रांची रोड स्टेशन पर अस्थायी ठहराव मंजूर किया गया है। चारों ट्रेनों का पतरातू स्टेशन पर भी तकनीकी ठहराव दिया गया है। कोलकाता-मदार एक्सप्रेस रात आठ बजे रांची रोड पहुंचेगी। इसी तरह मदार-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 6.50 बजे, अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 6.50 बजे, कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस रात आठ बजे, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस शाम 7.10 बजे, भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 6.50 बजे, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस दोपहर 1.50 बजे और हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस रात 8.30 बजे रांची रोड पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...