सोनभद्र, मार्च 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बरकरा से भागलपुर जाने वाली सड़क के बीच में कुछ कच्चा रास्ता छोड़ दिये जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बीच में सड़क इतनी खराब है कि आये दिन बाइक व साइकिल सवार गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। इसे लेकर कई बार ग्रामीणों के माध्यम से संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन संबंधितों के ध्यान न दिये जाने के कारण आज भी स्थिति जस की तस बनी हुयी है। ग्रामीणों ने इस ओर संबंधितों का ध्यान पुन: आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में पंचम, राजकुमार, दादे, हीरामणी, आशीष ने बताया कि बरकरा से और भागलपुर से कुछ दूर तक सड़क आरसीसी बनायी गयी है बीच में उतनी सड़क कच्ची क्यों छोड़ दी गयी है यह लोगों के समझ से परे हैं। ग्रामीणों ने बताया ...