बयान देने के लिए लवकुश की पत्नी को पुलिस ने दिया नोटिस
अयोध्या, अगस्त 24 -- अयोध्या, संवाददाता। राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बयान देने के लिए जेल में निरुद्ध आरोपी लवकुश की पत्नी को पुलिस ने नोटिस दिया है। जिसमें थाना रामजन्मभूमि में दर्ज मुकदमें में लगाए गए आरोपों को लेकर अपना अभिकथन अधिवक्ता अथवा परिजनों के साथ देने के लिए कहा है। पुलिस सूत्रों के अनुंसार मामले के विवेचक ने लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया निवासी ग्राम ठकुरान केगौली थाना रुदौली को नोटिस भेजा है। जिसमें उनके पति लवकुश मिश्रा पर दर्ज किए गए मुकदमें की जानकारी दी गई है। मामले में आरोपों के सम्बंध में लवकुश की पत्नी के बयान को आवश्यक बताया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम सुप्रिया मिश्रा को नोटिस देने के लिए गयी थी। पुलिस लवकुश की गतिविधियों के बारें में अब सुप्रिया से कई सवाल पूछेगी। जो इस मुकदमें में एक बड़ा आधार बन सकते है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.