हाजीपुर, जुलाई 4 -- लालगंज। संवाद सूत्र करताहां थाना ने गुरुवार को करताहां गांव से अपहृत एक चौदह वर्षीय किशोर को लालगंज भगवानपुर पकड़ी स्टेशन के पास से बरामद कर लिया और उसके बयान के लिए न्यायालय हाजीपुर भेजा। इस संबंध में करताहां थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर के पिता ने अज्ञात लोगों पर अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि बच्चा घर से बाहर निकला था उसके बाद घर नहीं लौटा। जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू किया गया। इसी दौरान भगवानपुर पकड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक बच्चा के होने की सूचना मिली। जहां से उसे बरामद कर थाना गया और उसके बयान के लिए न्यायालय भेजा गया हैं। दिलीप कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...