उन्नाव, जुलाई 14 -- उन्नाव, संवाददाता। भूमि खरीद के नाम पर 52 लाख रुपये बयाने के रूप में लेने के बाद उसी भूमि का किसी अन्य पक्ष के नाम बैनामा कर देने का मामला सीजेएम न्यायालय पहुंचा। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने सुनियोजित साजिश के तहत न केवल उसकी रकम हड़प ली, बल्कि विवादित भूमि का बैनामा भी दूसरी कंपनी के पक्ष में करा दिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।लोक नगर अनिल सिंह ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया कि ग्राम जगदीशपुर एवं ग्राम चमरौली परगना झलोत्तर अजगैन तहसील हसनगंज स्थित कई गाटा संख्याओं की भूमि के मालिक ध्रुव सूरी, करन सूरी एवं नीरू सूरी ने उक्त भूमि बेचने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच 50 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से भूमि बेचने की सहमति बनी। ...