संवाददाता, मई 9 -- कानपुर के पनकी सी ब्लॉक निवासी सर्राफ अवनीश मिश्रा ने सीबीआई अफसर बन दो लोगों पर 13 लाख के जेवरों की टप्पेबाजी करने का आरोप लगाया है। कहा कि बिरहाना रोड पर खुद को सीबीआई अफसर बताने वाले शातिर ने कहा-बैग में बम लेकर घूम रहे हो, चेक कराओ। इसके बाद गहनों में रखा जेवरों का एक बॉक्स उड़ा दिया। विरोध करने पर साथी कर्मचारी को तीन तमाचे भी मारे। अवनीश मिश्रा की पनकी पॉवर हाउस में त्रिमुर्ति ज्वैलर्स नाम से दुकान है। साहब बुला रहे हैं.सीबीआई अफसर हैं अवनीश ने बताया कि बिरहाना रोड स्थित एक दुकान में फिनिशिंग के लिए जेवर दिए थे। गुरुवार शाम करीब 7:20 पर वह साथी कर्मचारी आशीष मिश्रा के साथ जेवर उठाकर फूलबाग में खड़ी बाइक के पास जा रहे थे। कृष्णा ज्वैलर्स के सामने एक शातिर ने उन्हें रोका और कहा साहब बुला रहे है, जो सीबीआई अफसर हैं। ...