अमरोहा, फरवरी 15 -- अमरोहा, हिटी। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को शिवभक्तों की भीड़ जिलेभर के शिवालयों में उमड़ पड़ी। अमरोहा के प्राचीन वासुदेव तीर्थ, चाकीखेड़ा स्थित प्राचीन चाकेश्वर मंदिर, हसनपुर के शिवाला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हरिद्वार, नीलकंठ, ब्रजघाट आदि स्थानों से कांवड़ लाए शिवभक्त कांवड़ियों ने रविवार तड़के से ही जलाभिषेक शुरू किया। श्रद्धालु भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए। चाकीखेड़ा स्थित प्राचीन चाकेश्वर मंदिर, गजरौला के गंगा प्याऊ मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर, चौपला स्थित शिव मंदिर, चौबारा स्थित शिव मंदिर समेत अन्य प्राचीन शिव मंदिरों में भी शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर तरफ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.