बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हाईवे, उमड़ा सैलाब
बुलंदशहर, अगस्त 10 -- बुलंदशहर। श्रावण मास में शिव भक्ति को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पूरा जनपद शिवमय हो गया है। जनपद में चौतरफा बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा है कि चारों तरफ शिव भक्त ही नजर आ रहे हैं। जनपद से प्रतिदिन हजारों की संख्या में गुजर रहे शिव भक्तों की सेवा में पूरा जनपद भक्ति भाव के साथ लगा हुआ है। जनपद क्षेत्र में 100 से अधिक कांवड़ शिविर चल रहे हैं। जिसमें शिव भक्तों की भक्ति भाव के साथ सेवा की जा रही है। कांवड़ मार्ग पर पैर रखने की भी जगह नहीं है। यह भी पढ़ें- अंतिम चरण में पहुंची कांवड़ यात्रा गोमुख हरिद्वार से डीजे के साथ सुन्दर और आकर्षक झाकियां आ रही हैं, जिन्हें देखने के लिए पूरा कांवड़ मार्ग पर लोग उमड़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी व्यवस्था की गई हैं। डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.