हरदोई, फरवरी 15 -- हरदोई, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण हुए। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सकें। शिवरात्रि पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ पिहानी। महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगव...