हापुड़, जुलाई 31 -- डीजे की धुनों और बाइकों पर लगे साउंड सिस्टम पर चल रहे भजनों पर थिरकते हुए कांवड़िये ब्रजघाट, हरिद्वार से जल लेकर लौटने लगे हैं। वहीं इन दोनों स्थानों के लिए उनके जत्थे रवाना भी हो रहे हैं। वातावरण में भक्ति का माहौल है और चहुंओर भगवान शिव शंकर के जयकारे गूंज रहे हैं। खास बात यह रही कि उमस भरी गर्मी में भी शिवभक्तों के कदम नहीं रुके और वे अपने शिवालयों की ओर कूच करते नजर आए। कुल मिलाकर गंगा नगरी के गंगा तट से लेकर नेशनल हाईवे पर शिव भक्त नजर आने लगे है। सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए कांवड़िये तेजी से बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के जत्थे रवाना, बोल बम के गूंजे जयकारे ब्रजघाट और हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे भगवान शंकर के जयकारे लगाते हुए अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा रहे हैं...