बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा हाईवे, डीजे की धुन पर थिरके कांवड़िये
अमरोहा, अगस्त 11 -- गजरौला, संवाददाता। सावन माह की शिवरात्रि से पहले हरिद्वार व बृजघाट से कावंड़ लेकर लौटने वाले कावंड़ियों की संख्या सोमवार को खासी बढ़ गई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के साथ ही बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर जीरो ट्रैफिक किया गया। मंगलवार को शिवरात्रि पर्व के जलाभिषेक के बाद ही हाईवे पर यातायात सुचारू किया जा सकेगा। सोमवार को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर दिनभर कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया। डीजे की धुन पर शिवभक्त नाचते-गाते व भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। हाईवे का माहौल पूरी तरह शिवमयी नजर आया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे गजरौला क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। किसी ने पैदल तो किसी ने डीजे लगी कांवड़ के साथ यात्रा की। जत्थों में शामिल कांवड़िये बम-बम भोले, हर-हर महादेव व जय भोलेना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.